हरगोकुल गिरिराज मन्दिर पर मनाया छप्पन भोग महोत्सव मनाया

गोवर्धन के दसविसा हरगोकुल नया मंदिर में गिरिराज जी के सजाये छप्पन भोग एवं भक्तगण

गोवर्धन। ठंड के मौसम के चलते गिरिराज महाराज की तलहटी में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम मची है। फूल बंगला दर्शन एवं छप्पन भोग महोत्सव में भक्तगण भाव विभोर नजर आ रहे हैं। दसविसा के हरगोकुल मंदिर में सेवायत रोहित शर्मा एवं शेखर शर्मा के निर्देशन में गिरिराज जी का श्रंगार कर छप्पन भोग लगाया। छप्पन भोग महोत्सव का शुभारंभ आरती उतारकर मन्दिर के पुजारी ने किया। इसके बाद कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों मन्दिर के संवायतों ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद भक्तों को अन्नकूट प्रसादी परिक्रमा मार्ग में वितरित की गई। रात्रि में भजन संध्या में श्रद्धालु भावविभोर नजर आये। इस मौके पर मनु शर्मा, योगेश, पंकज शर्मा, गंगा प्रसाद कौशिक, मोनू शर्मा, रामजी लाल आदि उपस्थित थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti