
मथुरा। आज क्रिसमस का त्यौहार बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। आज ही के दिन प्रभु यीशू का जन्म हुआ था। आज रात्रि बारह बजे यीशू के जन्मदिन पर ईसाई समाज के लोगों ने चर्च में पहुंचकर प्रार्थना सभा की और एक दूसरे को त्यौहार की बधाई दी। इस अवसर पर चर्च को बड़े आकर्षक ढंग से सजाया गया था। समाज के लोगांे में इसे लेकर भारी उत्साह बना हुआ था। जगह-जगह क्रिसमस के पेड़ों का सजाया गया तथा सेन्टाक्लाज बनकर बच्चों को टाॅफी और उपहार बांटे गये। सफेद दाढ़ी और चोगे में देखकर बच्चे आनंदित हो रहे थे। संेटाक्लाज शुरू से ही दयालु किस्म के थे वे छुप-छुपकर गरीबों की मदद करते रहते थे। घरों में भी समाज के लोगों ने प्रार्थनाएं की तथा पकवान, मिष्ठान एवं अन्य व्यंजन बनाये तथा एक-दूसरे के घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी। सर्दी भरी रात में पंहुचे लोगों के मन में प्रभु यीशु के जन्म की शुभ घड़ी का इंतजार था। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभ्ीा प्रभु का जन्मदिन मनाने को आतुरथे। रात्रि बारह बजे ही हर ओर खुशी की छटा बिखर गयी। गिरिजाघरों और घरों में केक काटकर प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाया गया और एक दूसरे को बधाई दी गयी। सुबह से ही प्रार्थना सभाओं का आयोजन शुरू हो गया था। शहर की चर्चां में पूरी तरह से सजावट की गयी थी। ईसाई समाज के लोगों ने अपने घरों में भी रोशनी कर दुआएं पढीं। आज सबह काफी संख्या में ईसाई समाज के युवा, युवतियां महिलायें और पुरूष सदर बाजार स्थित चर्च पर पंहुचे और एक दूसरे से मुलाकात की। सभी में ईसा मसीह के जन्मदिन को लेकर काफी उत्साह था। बच्चों में भी प्रभु यीशु के जन्मदिन को लेकर उत्साह था। छोटे-छोटे बच्चे वहां मौजूद सांता क्लाॅज से टाॅफिया और गिफ्ट लेने को आतुर दिखाई दिये। बाजारों में आज ग्रीटिंग कार्ड, टेडी बीयर, चाॅकलेट्स आइटमों की धूम रही। इसके अलावा बुके व डेकोरेंशन आदि की दुकानों पर भी खास भीड़ रही। हर कोई अपनी स्टाइल में क्रिसमस पर्व मनाने को आतुर दिखाई दिया। वहीं घरों में भी लोगों ने स्वादिष्ट पकवान आदि बनाकर क्रिसमस पर्व मनाया। इस मौके पर चर्चों के आसपास का माहौल मेले के जैसा बना रहा। जहां प्रार्थना के पश्चात लोगों ने बच्चों को उनकी पंसद के अनुसार खेल-खिलौने आदि दिलाए। एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी।





