हवन यज्ञ के साथ श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन

गोवर्धन के श्रीराधा बल्लभ मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा समापन पर व्यासपीठ का स्वागत करते यजमान व अन्य

गोवर्धन। चक्लेश्वर स्थित श्रीराधा बल्लभ मंदिर में सौभरि ब्राह्मण संघ के तत्वाधान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन हवन यज्ञ एवं धार्मिक कार्यक्रमों के बीच सोमवार को हुआ। समापन मौके पर व्यासपीठ का सौभरि ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने स्वागत किया। महोत्सव में व्यास दीपक कृष्ण शास्त्री ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा अमृत के समान है। इस अमृत महोत्सव में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया है वे पुण्य के भागी हैं। साक्षात् गिरिराज जी की तलहटी में कथा बैठकर सुनना सबसे बड़े पुण्य की बात है। इस मौके पर महामंत्री शोभाराम शर्मा, महावीर शर्मा, वेदराम शर्मा, राममूर्ति, यूके वर्मा, भगवत प्रसाद, महादेव पांडेय, गंगाराम, ब्रह्मानंद  आदि थे।

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login