हस्तशिल्प विपणन प्रोत्साहन योजना हेतु आवेदन करें- उपायुक्त

मथुरा। उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग केन्द्र ने अवगत कराया है, कि उ0प्र0 सरकार द्वारा हस्तशिल्प विपणन प्रोत्साहन योजना के अन्र्तगत जिन शिल्पियों के पास भारत सरकार द्वारा जारी हस्तशिल्प पहाचान पत्र है उन शिल्पियों को मेले में भाग लेने हेतु आवेदन पत्र स्वीकार किये जा रहे हैं। होली मेला बरसाना में दिनांक 20 फरवरी से 28 फरवरी 2015 तक मेला आयोजित किया जाना प्रस्तावित है, मेले में भाग लेने वाले इच्छुक शिल्पियों से अनुरोध है कि वह अपनी सहभागिता के सम्बन्ध में लिखित आवेदन पत्र शिल्पी पहचान पत्र की छाया प्रति के साथ जिला उद्योग केन्द्र में दिनांक 10 फरवरी 2015 जमा कराये जिससे आपको स्टाल प्रथम आवत प्रथम पावत के आधार पर उपलब्ध करायी जा सके। योजनान्र्तगत प्रत्येक शिल्पी को दुकान भाडा एंव माल भाडे के रूप में रू0 10000 धनराशि प्रतिपूर्ति के रूप में जिला उद्योग केन्द्र द्वारा उपलब्ध करायी जायेगी। स्टाल का भाडा एडवांस रू0 5000 आवेदन पत्र के साथ कार्यालय में जमा कराया जायेगा, अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्यदिवस में सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त करें।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti