हाइवे पर खड़ी कार में लगी आग

हाइवे पर खड़ी कार में लगी आगमथुरा । थाना हाइवे क्षेत्र अंतर्गत चंदनवन कॉलोनी निवासी अनूप सिंह अपने दो साथियों के साथ जैन एस्टलो कार से टाउनशिप की ओर जा रहा था। जैसे ही वह नवादा स्थित टेकमैन सिटी के समीप पहुंचा तभी अचानक कार के बोनट से धुआं उठता देखा लेकिन इससे पहले कि वह समझ पाते अचानक आग की लपटें तेज हो गई और यह आग क्षण भर में अंदर की तरफ आ गई। कार में बैठे अनूप सिंह व उनके साथियों ने कूदकर जान बचाई। कार हाइवे पर धूं-धूं कर जलती देख क्षेत्र में हडकंप मच गया और स्थानीय लोगों की भीड एकत्रित हो गई। जिससे हाइवे पर काफी लंबा जाम लग गया। सूचना पर फायरब्रिगेड गाडी पहुंच गई और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी गाडी पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। पुलिस ने भीड को नियंत्रित कर रोड को चालू कराया। बताया गया कि गाडी में गैस किट लगी होने के कारण यह आग लगी। इस संबंध में पुलिस व फायरब्रिगेड कर्मियों ने बताया कि जांच के बाद ही पता चल पायेगा कि आग के लगने का क्या कारण रहा।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti