![]()
मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दुर्गाशक्ति नागपाल की अध्यक्षता में उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं खण्ड पीठ लखनऊ के समक्ष योजित रिट याचिकाओं के संबंध में एक बैठक राजीव भवन स्थित उनके कार्यालय में सम्पन्न हुयी।
मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त विभागों से संबंधित वादों पर विस्तार से चर्चा की जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक की प्रगति शून्य पाये जाने पर स्पष्टीकरण मांगने को कहा गया तथा अन्य विभागों को भी सचेत किया कि सभी वादों को समय से पूर्ण करा कर निस्तारित करायें। उन्होंने पेयजल परियोजना के संबंध में अवगत कराया कि जो पेयजल परियोजनाएं शुरू की गयी है उनको भी फीड कराया जाये एवं हैण्डपम्पों को एम0आई0एस0 के अन्तर्गत जो 19 अगस्त से शुरू की गयी है, उन्हें 30 सितम्बर तक पूर्ण कराया जाये, जिसकी साप्ताहिक समीक्षा उनके व्दारा की जायेगी। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी के कक्ष में दिनांक 8 सितम्बर को दोपहर 12ः30 बजे बैठक रखी गयी है।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS