हाईकोर्ट बैंच की मांग कर रहे अधिवक्ताओं ने रोकी मथुरा कासगंज एक्सप्रेस

मथुरा कासगंज सवारी गाड़ी को रोकते आन्दोलनकारी अधिवक्तागण

मथुरा। पिछले कई महीनों से आगरा मे हाई कोर्ट की बैंच स्थापित करने की माँग कर रहे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी वकील आंदोलन की राह पकड़ कर हड़ताल पर चल रहे है। वहीं आगरा मंडल के वकील अब सरकार से आर पार की लड़ाई लड़ने के लिये रोडवेज से लेकर रेल तक का पहिया जाम करने पर उतारू हो चुके है। बार एसोशिएशन मथुरा के अधिवक्ताओं ने आज बार के अध्यक्ष विजय पाल सिंह तौमर के नेतृत्व में मथुरा कासगंज के बीच चलने वाली ट्रेन को रोक कर प्रदर्शन किया।

विदित हो कि बार एसोशिएशन मथुरा द्वारा पूर्व में ही कई दिन पहले ही घोषित किये जा चुके रेल रोको आंदोलन के तहत आज मथुरा मे सैकडों वकीलों ने अछनेरा व कासगंज पेसेन्जर ट्रेन को रोक कर सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाये। वही अपनी मांगो को सरकार से पूरी करने की पुरुजोर कोशिश की और ट्रेन की पटरी पर खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया। अछनेरा व कासगंज ट्रेन को काफी देर तक मथुरा के मुर्गी फाटक पर आंदोलन कर रहे वकीलों ने रोके रखा। जिसके बाद सभी वकील अपनी आगरा मे हाई कोर्ट की बेंच को स्थापित करने की माँग करते रहे और कहा की जब तक हमारी माँग पूरी नही होती तब तक हमारा आंदोलन और हड़ताल जारी रहेगा।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login