हाईवे पुलिस ने तीन शातिर बदमाश पकड़े

मथुरा। थाना हाईवे पुलिस ने चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अवैध असलाह लेकर चल रहे तीन बाइक सवार बदमाशों को धर दबोचा। पकड़े गये शातिरों की जामा तलाशी में हाईवे पुलिस के अनुसार तीनों से तीन तमंचे 315 बोर व छह कारतूसों के साथ तीन चोरी की बाइक पल्सर, डिस्कवर व स्पलेण्डर के अलावा सैमसंग मोबाइल फोन, व 20 सिम कार्ड जो विभिन्न कंपनियों के हैं, बरामद हुए हैं। घटनाक्रम के अनुसार एसओ हाईवे सुबोध यादव, उपनिरीक्षक छत्रपाल और पुलिस टीम के साथ बाजना पुल के निकट चैकिंग कर रहेथे तभी संदेह होने पर पुलिस ने लक्की उर्फ सौरव पुत्र अर्जुन सिंह सिंसौदिया निवासी किशोरीकुंज थाना हाईवे, विजय गोस्वामी पुत्र कुंवरपाल निवासी पीपरी थाना अतरौली, अलीगढ हाल निवासी ओम नगर कोतवाली व चन्दा पुत्र खेमा निवासी नरीपुर थाना किरावली आगरा हाल निवासी किशोरीकुंज हाईवे को पकड़ लिया। पुलिस से पूछताछ में आरोपियों ने सब कुछ कबूल लिया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti