मथुरा। राया के नगौड़ा मार्ग पर अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते रामसिंह की बाइक संख्या यूपी 85 7682 में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना कल शाम 6 बजे की बतायी गयी है। मृतक के भाई महावीर पुत्र सोबरन
निवासी नगौड़ा ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।





