हादसों में दो की गयी जान

मथुरा। जनपद के दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार फरह के राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज गति से आते एक ट्रक ने बाइक पर आगरा जा रहे 25 वर्षीय युवक लघुचन्द्र में पीछे से टक्कर मार दी जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं थाना नौहझील के गांव छीनपारई के निकट नौहझील कस्बा निवासी 35 वर्ष जुगनी पुत्र फुली जो बाइक पर जा रहा था अज्ञात वाहन टक्कर मार दी जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti