नई दिल्ली । कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास नौगाम सेक्टर में हुई मुठभेड़ के बाद जिंदा पकडे गए आतंकवादी बहादुर अली ने एक और बडा खुलासा किया है। एनआईए पूछताछ में आतंकी ने कबूला कि वह हाफिज सईद के कहने पर भारत में हमला करने आया था। उसने बताया कि वह हाफिज को चाचा बुलाता है। एनआईए पूछताछ में आतंकी ने कहा कि मिशन भारत पर आने से पहले उसने हाफिज से बात की थी और हाफिज ने ही भारत में हमला करने के लिए उकसाया था। हाफिज ने कहा था कि भारतीय सेना ने उसके भाई को मारा है और उसे भारत से भाई की मौत का बदला लेना चाहिए। आपको बता दें कि एनआईए की टीम आतंकी से लगातार पूछताछ करने में जुटी हुई है। एनआईए को अंदेशा है कि आतंकी बहादुर सिंह और भी कई बडे खुलासे कर सकता है। इससे पहले आतंकी ने बताया था कि वह पाकिस्तान के लाहौर का रहने वाला है। आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने उसे ट्रेनिंग दी थी और कश्मीर में भेजा था। सुरक्षा बलों ने सोमवार को इस लश्कर आतंकी को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 23,000 रुपये भारतीय मुद्रा में, तीन एक-47 रायफल और दो पिस्टल बरामद किए थे। पिछले दो महीनों में बहादुर अली दूसरा ऐसा पाकिस्तानी आतंकवादी है, जिसे सुरक्षा बलों ने जिंदा पकड़ा है।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
लोहिया की बेचैन विरासत, कांग्रेस-मुक्त भारत का पहला खाका
क्या भारत में चुनाव जीतने का असली पासपोर्ट आज भी जाति का प्रमाणपत्र है?
भारत में भाप वाले इंजन से हाई स्पीड ट्रेन तक रेलवे की यात्रा