हिन्दी सप्ताह में काव्य सृजन की प्रेरणा

मथुरा। हिन्दी सप्ताह के अन्तर्गत ज्ञानदीप शिक्षा भारती में आयोजित कविता पाठ प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने स्वरचित कविताएँ सुना कर काव्य सृजन की प्रेरणा प्रदान की। प्रतियोगी छात्र छात्राओं ने हाव भाव के साथ रचनाओं की प्रस्तुति करते हुए कभी वीर रस की हुँकार भरी, कभी आँसू छलकाये तो कभी ठहाके लगवाये। ज्ञानदीप के संस्थापक सचित मोहन स्वरूप भाटिया ने कहा कि समाज में कवियों का प्रतिष्ठाजनक स्थान रहा है। देश के सर्वोच्च पद पर आसीन रहे राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के नाम लोग न जानते हों किन्तु महाकवि सूरदास या गोस्वामी तुलसीदास के नाम सभी जानते हैं। उन्होंने कहा कि आज के कवि सम्मेलनों में तुकबन्दी या चुटकुलेबाजी के स्थान पर साहित्यिक अध्ययन और शब्दों के ज्ञान भंडार को समृ( करने से काव्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त की जा सकती है। इस दौरान शैक्षिक निदेशक केजी माहेश्वरी ने प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में छात्र गजेन्द्र सिंह कक्षा 11 को प्रथम, आयुशी अग्रवाल कक्षा 10 को द्वितीय तथा दीपक कुमार कक्षा 11 को तृतीय घोषित कर सम्मानित किया। कार्यक्रम संयोजिका शशि टण्डन थीं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti