हिन्दू जागरण मंच ने पीके फिल्म के विरोध में किया प्रदर्शन

आमिर खान का पूतला किया दहन

मथुरा। फिल्म पीके का विरोध पूरे देश के साथ साथ अब ब्रज क्षेत्र में भी होने लगा हैं। इसी क्रम में हिन्दू जागरण मंच द्वारा स्थानीय होलीगेट चैराहा पर फिल्म के अभिनेता और निर्माणकर्ता का पूतला दहन किया गया तथा केन्द्र सरकार से उक्त फिल्म पर प्रतिबन्ध लगाने  की माॅग की। हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता व हिन्दूवादी नेता गोपेश्वर चतुर्वेदी और मंच के जिलाघ्यक्ष पंकज पंडित के नेतृत्व में शहर के हद्रय स्थल तिलकद्वार पर एकत्रित हुए और फिल्म व प्रदेश सरकार के निर्णय के विरोध में नारे लगाते हुए अभिनेता आमीर खान का पूतला फूंका। इस अवसर पर हिन्दूवादी नेता गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने कहा कि उक्त फिुल्म में जिस प्रकार हिन्दू समाज के देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणिया की गई हैं तथा देवालयों के प्रति अपमान जनक शब्दों का उपयोग कियास गया है जिससें हिन्दू समाज के लोगों की भावनाए आहत हुई हैं। वहीं उ0प्र0 सरकार ने उक्त फिल्म को कर मुक्त करके आग में घी डालनें का कार्य किया हैं। हिन्दू समाज की कड़ें शब्दों में निन्दा करता हैं। जिलाध्यक्ष पंकज पंडित अक्षय भारद्वाज, नरेश शर्मा, वेदप्रकाश मुदगल, दीपक पंडित, माधव शर्मा, तरूण शर्मा, सौरभ उपाघ्याय, मनोज शर्मा, प्रदीप गौतम ने केन्द्र सरकार से उक्त फिल्म पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाये जाने की माॅग की। वहीं दीपक देशवार, अभिषेक चैधरी, गौरांगा शर्मा, अरविन्द भारद्वाज, मनमोहन यादव हार्दिक शर्मा आदि ने हाईवें प्लाजा स्थित सिनेमा घर में चल रही पीके फिल्म को तुरन्त बन्द कराये जाने की माॅग जिलाधिकारी से की हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti