मथुरा। केन्द्रीय आलू अनुसंधान संस्थान सीपीआरआई शिमला ने अपना 66वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर वैज्ञानिक चयन मण्डल के सदस्य डा. वीएन शारदा और भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी के पूर्व निदेशक डा. पीएस नाइक ने बतौर विशिष्ट अतिथि पधारे। समारोह में हिमाचल और उप्र के 16 किसानों ने शिरकत की। शुभारम्भ संस्था के निदेशक डा. वीपी सिंह के स्वागत भाषण से हुआ। इस अवसर पर वर्ष 2015 के सर्वोत्तम वैज्ञानिक वर्कर पुरस्कार से डा. शशि रावत निवासी मथुरा वरिष्ठ वैज्ञानिक को दिया। यह पुरस्कार उनके कार्य क्षेत्र जैसे बायो इन्फोर्मेटिक्स, जीआईएस, रिबोट सेसेड्डन्सग, डाटा बेसेस, नैटवर्किंग, रैव वेस्ट एप्लीकेशन डवलपमेन्ट व कम्यूनिकेशन तकनीकी में आउट स्टैड्डण्डग कन्टूब्यूशन के लिए दिया गया। पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र और 15 हजार का चैक दिया गया। डा. शशि रावत मूल रुप से ग्राम सौंख खेड़ा के नगला गढ़ी धनुआ मथुरा जनपद के निवासी हैं जिनके पिता डा. किशन सिंह गत वर्ष एनडीआरआई से चीफ साइंटिस्ट के पद से सेवा निवृत्त हुए हैं।





