हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने कई स्थान पर की थी लूट

 मीडिया के सामने लूट की वारदातें करने वाले आरोपी के बारे में जानकारी देते एसएसपी डा. राकेश सिंह 

मथुरा। राया में पकड़े बदमाशों ने अन्यत्र स्थानों पर भी लूट की वारदातें की हैं। एसएसपी डा. राकेश सिंह ने इसका आज पत्रकारों के समक्ष खुलासा भी किया। बीस अगस्त को कृष्ण अग्रवाल और उसकी बहिन बाइक पर जा रहे थे तभी तमंचा दिखाकर इन लोगों ने सोने की चेन लूट ली थी। हिस्ट्रीशीटर बदमाश पप्पू दर्जी उर्फ रामगोपाल पुत्र सुक्खी और रंधीर पुत्र करूआ जाट निवासी डयोलिया बल्देव को गिरफ्तार भी किया है। इनसे दो सोने की चेन, दो तमंचे और कारतूस मिले। बदमाशों ने बताया कि 19 अगस्त को बल्देव में महिला से सोने की चेन लूटी और 20 को राया-बल्देव रोड पर महिला से चैन लूटी। इन बदमाशों ने कई घटनाओं का इकबाल करते हुये बताया कि हम लोग क्षेत्र बदल बदलकर लूट करते हैं। इसके लिये हम दो बाइक पर रहते हैं ताकि एक खराब हो जाये तो दूसरी से भाग सकें। दूसरी मोटरसाईकिल पर हमारा एक साथी हमसे थोड़ी दूर पर पीछे रहता है। अभियुक्त पप्पू दर्जी राया गैस गोदाम डकैती और बल्देव चांदी लूट जैसे मामलों में वांछित चल रहा है। यह बल्देव थाने का प्रचलित हिस्ट्रीशीटर भी है। पुलिस शांति उर्फ सत्यवीर निवासी बेर का नगला बल्देव को अभी गिरफ्तार नहीं कर पायी है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti