हीटर से फौजी के घर मंे लगी आग

हजारों का सामान व कागजात खाक

मथुरा। कोतवाली छाता के गांव गौहारी निवासी इन्द्रजीत फौजी पुत्र देशराज सिंह के घर में गुरुवार को अपराहन 2 बजे करीब बिजली के हीटर से आग लग गई। जिसमें आर्मी का आईकार्ड, परसनल पेय स्लिप फाईल, पीटी सार्ट, केप, हेन्गर, सौक्स, चारपाई, कपडे आदि घरेलू सामान जल कर राख हो गया। इस दौरान घर में फौजी की बेटी व माँ गहरी नींद में सोई हुई थी। पडोसियांे का घर से धुॅआ निकलने पर आग का पता चला और फौजी को सूचना दी। ग्रामीणांे ने अपने अपने संसाधनो से आग बुझाना शुरु कर दिया। फौजी ने माँ और बेटी को जान जोखिम में डालकर निकाला। फायर बिग्रेड व कोतवाली पुलिस को आग लगने की सूचना दी। फायर बिग्रेड आने से पहले ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। कोतवाली तहरीर दी है ।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti