
मथुरा। माथुर चतुर्वेद परिषद की बैठक गिरधारी लाल पाठक की अध्यक्षता में परिषद कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी ब्रज मण्डल के प्रमुख पर्व होली डोला की तैयारियों को लेकर हुआ मंथन। बैठक में महेश पाठक ने कहा कि इस बार होली डोला को और भव्यता का रूप दिया जायेगा। अबीर गुलाल इस बार विशेष क्वालिटी का बनारस से मंगवाया जायेगा। गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने बैठक में यमुना प्रदूषण मुक्ति अभियान हेतु अगले माह से होने जा रहे आन्दोलन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यमुना आन्दोलन से जुड़े कुछ तत्व यमुना मां के धार्मिक स्वरूप को नहीं जानते हैं। यमुना रक्षक दल के एक स्वयंभू पदाधिकारी द्वारा फेसबुक पर कहते है मथुरा वृन्दावन में यमुना जल नहीं है। सिर्फ मलमूत्र बहता है। जो गोस्वामी और पंडे यमुना पूजन कराते है वो सभी मलमूत्र का पूजन कराते हैं। ऐसी वकवास की बातें करके वो भ्रम का वातावरण बना रहे हैं। राकेश तिवारी ने कहा कि अतिशीघ्र परिषद के सहयोग से आधार कार्ड शिविरों का आयोजन किया जायेगा। बैठक में मुकुन्दलाल बैंक वाले, बालकृष्ण पाठक, अजय चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS