मुंबई। इस वर्ष की शुरूआत से फिल्म इंडस्ट्री की कई जोडियों के बीच ब्रेकअप हो गया है। ब्रेकअप का यह सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। ब्रेकअप का यह सिलसिला सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में जारी है। हॉलीवुड की मशहूर जोडी बैड पिट और एंजेलिनना जोली के बीचब्रेकअप की खबरें आ रही हैं।
इस कपल का 11 साल पुराना रिलेशन तलाक की ओर अग्रसर है। अमेरिका की एक जानी मानी गॉसिप साइट पर इस हॉलीवुड कपल के ब्रेकअप की खबरें आई हैं। खबरों के अनुसार बै्रड पिट और एंजेलिना जोली के बीच ब्रेकअप की वजह है एंजेलिना जोली का ड्रग्स लेना।
वहीं दूसरी ओर खबर यह भी है कि ब्रेड पिट का अभिनेत्री कारा डेलेविंगने की तरफ अधिक झुकाव इनके अलगाव का कारण है। खबरों के अनुसार ब्रैड पिट कारा को अपनी अगली फिल्म में कास्ट करने के लिए जी जान से जुटे हुए हैं।
वेबसाइट के अनुसार ब्रैड पिट के कारा के प्रति बढते झुकाव के कारण एंजेलिना और पिट के बीच झगडे हो रहे हैं साथ ही एंजेलिना मानसिक और शारिरिक रूप से बेहद कमजोर हो चुकी है।
साभार-khaskhabar.com





