‘अंक बढाने की फिराक’ में इर्द-गिर्द भटकते रहे

सपा नेता और ‘दागी पुलिसकर्मी’ 

मथुरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव एक घण्टे से भी अधिक समय तक आज बाबा सियारामदास महाराज के हनुमान बाग आश्रम पर रहे। इस बीच बाबा ने उन्हें धर्म और ज्ञान से संबंधित जानकारियां दीं। हालांकि इस दौरान समाजवादी पार्टी के तमाम दिग्गज और शहर के नामचीन रहीश भी इर्द-गिर्द भटकते नजर आये। कई प्रमुख परिवार तो प्रो. रामगोपाल यादव से नजदीकियों के चलते हाजिरी लगाने की स्थिति में देखे गये। वहीं क्राइम ब्रांच के एक इंस्पैक्टर और कई ‘सजा’ पाये उपनिरीक्षक और उनके खास रिश्तेदार भी प्रोफेसर से नजदीकी के चक्कर में इर्द-गिर्द बगलें झांकते नजर आये। हालांकि सपा के बड़े नेता जो बैंक और संघ भी चलाते हैं वे भी फर्श पर बैठे नजर आये।

 कई सपाईयों में तो इसको लेकर होड़ मची रही कि कैसे भी सपा नेता के दर्शन हों और उनसे मुलाकात हो लेकिन इस दौरान हनुमान बाग के महंत बाबा सियारामदास केवल अपने हनुमानजी पर माला चढाने और आश्रम में आयोजित भण्डारे में मौजूद श्रद्धालुओं की सेवा में ही लगे रहे। बाबा का ध्यान बार-बार हनुमानजी की सेवा में था। उन्हें किसी से कोई मतलब नजर नहीं आया। वह तो अपने श्रद्धालुओं को भोजन कराने और हनुमानजी की सेवा में ही नजर आये, जबकि शहर के कई सपा नेता और कुछ चुनाव में ‘हारे-फुंके कारतूस’ भी प्रो. रामगोपाल से जुड़ने के चक्कर में उनके गनर और गार्डों से गुफ्तगूं करते देखे गये।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti