बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर को आगामी फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में तीसरी बार चिकित्सक के किरदार में देखा जाएगा। इससे पहले उन्हें ‘थ्री ईडियट्स’ में आमिर खान और ‘क्योंकि’ में सलमान के साथ चिकित्सक की भूमिका में देखा गया था। रोमांचक बात यह भी है कि इस फिल्म में शाहिर कपूर को भी करीना के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखा जाएगा। हालांकि, इस बार वह एक-दूसरे के साथ जोड़ी में नहीं दिखेंगे। अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित फिल्म में करीना को पंजाब में नशीली दवाओं के अवैध व्यापार के खुलासे की कोशिश में लगी चिकित्सक की भूमिका में देखा जाएगा। सिनेमाघरों में 17 जून को रिलीज हो रही फिल्म में करीना के अलावा शाहिद, आलिया भट्ट और दलजीत दोसांझ भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
पंजाब जेल ब्रेक : फरार आतंकी हरमिंदर सिंह मिंटू दिल्ली से गिरफ्तार
पंजाब : आप के उम्मीदवारों में सूची में ये नाम देखकर चौंक जाएंगे आप !
आवाज ए पंजाब पर सिद्धृू का आखिरी फैसला 8 सितंबर को !