‘गऊअन चराय घर आये नन्दलाला’

गोपाष्टमी के अवसर पर गौचारण लीलाओं का प्रदर्शन करते कलाकार 

मथुरा। पूरे जनपदभर में आज गोपाष्टमी के अवसर पर गौचारण लीलाओं का आयोजन, शोभायात्रा और सामूहिक गौ पूजन किया गया। शोभायात्रा भी निकाली गयी। इस अवसर पर कृष्ण, बलराम की आकर्षक झाकियां और गायों को श्रृंगार और पूजा अर्चना देखने लायक थी।  स्थान-स्थान पर गौ पालक और गौ भक्त गायों का श्रृंगार और फूल मालाओं से उनकी पूजा करते देखे गये। कई स्थानों पर सामूहिक गौ पूजा और गायों का श्रंृगार करते गौ भक्त दिखे। गौचारण के मौके पर ब्रज के विभिन्न स्थलों पर गौचारण पूजा, लीला और शोभायात्राआंे के आयोजन किये गये हैं। मंदिर द्वारिकाधीश के बाहर भी आज गायों की पूजा अर्चना करते श्रद्धालु देखे गये। परिषद के मुख्य संरक्षकगण, पदाधिकारियों द्वारा श्रीकृष्ण बलराम के स्वरूपों की आरती एवं पुष्पहार अर्पित करते हुये गौचारण लीला का शुभारंभ हुआ। इसके बाद विश्रामघाट के मुख्य द्वार पर गौचारण लीला का आयोजन किया गया जिसमें भगवान श्रीकृष्ण अपने कुलगुरू गर्गाचारी की अनुमति से गऊ चाराने के लिये निकले। इस दौरान सामूहिक गौ पूजन किया गया। गौचारण लीला को वृन्दावन से आये श्रीहितरास लीला मण्डल के स्वामी बाबूलाल दुबे ने मंचन किया। इसके बाद मध्यान्ह श्रीकृष्ण बलराम की गौचारण की विशाल शोभायात्रा निकाली गयी जिसमें ठाकुरजी के स्वरूप सजे हुये घोड़े पर सवार थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti