‘नीलोफर’ से निपटने को राष्ट्रीय आपदा कार्रवाई बल तैयार

नई दिल्ली : गुजरात तट के साथ अरब सागर में चक्रवाती तूफान ‘नीलोफर’ के मद्देनजर राष्ट्रीय आपदा कार्रवाई बल (एनडीआरएफ) बचाव कार्यों के लिए पूरी तरह तैयार है। 

एनडीआरएफ ने वडोदरा (गुजरात), पुणे (महाराष्ट्र) और बठिंडा (पंजाब) स्थित तीन बटालियनों को सतर्क कर दिया है। सात बचाव और राहत टीमें गांधीधाम, द्वारका, पोरबंदर, वीरावल, राजकोट में और दो टीमें भुज (गुजरात) में पहले से ही तैनात हैं। 

एनडीआरएफ की टीमों को चक्रवाती तूफान के दौरान स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए सक्रिय प्रयास के रूप में संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किया गया है।

इन सात टीमों के अलावा एनआरडीएफ की नौ टीमें तैनाती के निर्देशों की प्रतीक्षा कर रही हैं। चक्रवाती तूफान नीलोफर के कारण पैदा होने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए बाढ़ बचाव उपकरणों से लैस नाव भी भेजी जा रही हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti