‘सामाजिक मूल्यों में आई है तेज गिरावट’

मेरठ : सुभारती लॉ कॉलेज के मूट कोर्ट हॉल में विधि छात्रों के ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति इलाहाबाद उच्च न्यायालय कलीमुल्ला खान ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में समाज के मूल्यों में गिरावट आई है। हमें अपने नैतिक मूल्यों को समाज में पुनः प्रतिस्थापित कराना होगा। 

खान ने छात्राओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि हमें लड़कियों के प्रति अपनी सोच को बदलना होगा। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मंजूर अहमद ने कहा कि विधि के छात्र-छात्राओं को गंम्भीरता से अध्ययन करना होगा।

सुभारती की संस्थापिका अध्यक्ष डॉ. मुक्ति भटनागर ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का धन्यवाद दिया।

इस मौके पर डॉ. वैभव गोयल, डॉ. एसडी खान, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी, डॉ. सरताज अहमद, रीना विश्नोई, सारिका त्यागी, डॉ. शौकेन्द्र शर्मा, रुखसाना, पिंटू मिश्रा, नीरज कर्ण सिंह, इरफान चौधरी, संजीव कुमार सिंह, डॉ. ओपी शर्मा, जफर अहमद खान, शाहनवाज़ खान आदि उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti