‘‘आवा‘‘ आर्मी वाईव्स वेलफेयर ऐसोशिएन का 48 वां स्थापना दिवस

छावनी आॅडीटोरियम मंे प्रस्तुति देती आवा की सदस्याऐं

मथुरा। आर्मी वाईव्स वेलफेयर ऐसोसिएशन का स्थापना दिवस मथुरा छावनी में धमधाम से मनाया गया। इस समारोह की अध्यक्षता श्रीमती सुधा शिवाने ने की। इस अवसर पर 500 से भी अधिक संख्या में महिलाएॅं व बच्चे उपस्थित थे। इस समारोह में श्रीमती शिवाने ने आवा के उन सभी सदस्यों को पुरस्कृत किया जिन्होंने सैनिकों के परिवारों के कल्याण कार्यो में उत्कृष्ट योगदान दिया है।

इस समारोह का मुख्य उद्देश्य उन वीर नारियों का अभिनंदन करना था जिनके पति 1962 का भारत चीन युद्ध, 1965 एवं 1971 के भारत पाक युद्ध, श्रीलंका व कारगिल युद्ध जैसे विभिन्न रणक्षेत्रों में वीरगति को प्राप्त हुए थे। इस अवसर पर मथुरा, अलीगढ् व हाथरस जिलों कीे वीर नारियाॅं उपस्थित थी। आवा का उद्देश्य सैन्य परिवारों का संपूर्ण विकास और वीर नारियों व विशेष रूप से सक्षम बच्चों को पूर्ण रूप से आत्म निर्भर बनाना है।आवा के इस अभियान के अंतर्गत इन सैन्य व असैन्य परिवारों के विशेष रूप से सक्षम बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए देश में विभिन्न छावनियों में ‘आशा‘ स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। आवा दिवस का उद्देश्य आवा के समस्त सदस्यों को आवा के आदर्श ‘आशा विश्वास आस्था‘ में पुनः समर्पित करना है। आवा के 48वंे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मथुरा छावनी में सैन्य परिवारों के लिए दंत चिकित्सा शिविर व चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया और नारी शक्तिकरण अभियान के प्रति जागरूकता बढ्ाने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्ट्राईक 1 की सभी फाॅंरमेशन्स द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti