09 से 23 अपै्रल तक जनपद भर में चलेगा मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने तथा जागरूकता अभियान- सीडीओ

मथुरा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी विशाल चैहान के नेतृत्व में जनपद में मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत चलाये जा रहे, जागो मतदाता जागो, मेरा वोट मेरा हक, के कार्यक्रम स्वीप कमेटी व्दारा नागरिकों एवं मतदाताओं को मतदान करने के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से समयबद्ध कार्यक्रम चलाया जा रहा है। स्वीप प्रभारी एवं मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दुर्गाशक्ति नागपाल द्वारा अपनी देखरेख में चलाये जा रहे इस स्वीप कार्यक्रम को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से अपनी देखरेख में चलवाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीण तथा शहरी मतदाता जागरूक होकर अपने मत का प्रयोग 24 अपेे्रल 2014 को मतदान वाले दिन आवश्यक रूप से करें। श्रीमती दुर्गाशक्ति नागपाल व्दारा बताया गया कि हाल में ही 18 वर्ष पूर्ण कर पहली बार मतदाता सूची में शामिल हुए युवाओं में मतदान के प्रति स्वीप कार्यक्रमों से जागरूकता लायी जा रही है जिसके लिए एक स्वीप कार्यक्रम 09 मार्च से 23 अपै्रल तक लगातार जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रो में चलाकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने तथा मतदान के प्रति जागरूक कर मतदान वाले दिन सारे कार्य छोडकर अपने मत का प्रयोग आवश्यक रूप से करने के लिए पे्ररित किया जा रहा है। नगर मजिस्ट्रेट डा0 राजेश कुमार प्रभापति तथा स्वीप समन्वयक डा0 प्रतिमा गुप्ता ने बताया कि जनपद के समस्त मतदाताओं को मतदान वाले दिन 24 अपै्रल केा अपने मत का प्रयोग करने के लिए ग्राम, ब्लाक, तहसील व जनपद के हर शहरी क्षेत्र में जागरूकता टोलिया जा जाकर नुक्कड नाटको, सांस्कृतिक कार्यक्रमो लोकगीत एवं लोक गायान के माध्यम से प्रत्येक मतदाता तक जाकर मत का महत्व समझाते हुए उन्हे मतदान करने के लिए समझाया जा रहा है जिससे कि 24 अपै्रल 2014 को 80 प्रतिशत से लेकर शतप्रतिशत मतदान जनपद में सुनिश्चित हो सके। नगर मजिस्ट्रेट डा0 राजेश कुमार प्रभापति तथा स्वीप समन्वयक डा0 प्रतिमा गुप्ता ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत 01 अपै्रल को मथुरा, फरह तथा गोवर्धन, 02 अपै्रल को मांट व नौहझील, 03 अपै्रल को बल्देव व राया, तथा 04 अपै्रल को ब्लाक छाता, चैमुहा, नन्दगांव में उप जिलाधिकारियों की देखरेख में मतदाता जागरूकता रैलियों का आयोजन होगा इस प्रकार यह स्वीप कार्यक्रम मतदान से एक दिन पूर्व 23 अपै्रल तक लगातार विभिन्न चरणों में विभिन्न स्थानो पर आयोजित होता रहेगा, जिससे अधिक से अधिक संख्या में मतदाता अपने मत का प्रयोग मतदान वाले दिन करें।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti