
लोक चेतना मंच दिल्ली प्रदेश के तत्वाधान में यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दासजी और चेतना मंच श्री मिथलेश कुमार के अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें यमुना मुक्ति व शुद्धिकरण के लिये विस्तृत रूप से विचार विमर्श किया गया। जिसमें होने वाले आगामी कार्यक्रमों के बारे में भी बताया गया। जिसमें बताया गया कि चुनाव से पहले आन्दोलन के लिये वृन्दावन व मथुरा से लाखों लोग तैयार रहेंगे। बैठक में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हरदयाल कुशवाह तथा भोगेन्द्र यादव ने कहा कि पूरे दिल्ली के सभी वार्डों में कमेटिओं का गठन कर दिया जायेगा और चुनाव से पहले बडा़ आन्दोलन छेड़ा जायेगा जिसमें लाखों लोग तैयार रहेगें। साथ ही सरकार को यमुना सफाई के लिये वाधित कर दिया जायेगा। इस अवसर पर भोगेन्द्र यादव को दिल्ली प्रदेश का संयोजक तथा जितेन्द्र तिवारी को दिल्ली प्रदेश प्रभारी बनाया गया। भोगेन्द्र सिंह ने बताया कि आगामी 1 फरवरी को जंतर मंतर पर दिल्ली प्रदेश यमुना रक्षक दल द्वारा यमुना शुद्धिकरण के लिये एक दिवसीय धरना दिया जायेगा। जिसके द्वारा सरकार को चेतावनी दी जायेगी कि यदि यमुना की सफाई नहीं हुई तो बड़ा आन्दोलन किया जायेगा जिसमें लाखों लोग पैदल मार्च करेंगे।
बैठक में उपस्थित हरदयाल कुशवाह, भोगेन्द्र सिंह, मिथलेश कुमार, जितेन्द्र तिवारी, रामनिवास रघुवंशी, गणेश रावत, के0एल0 सिंह, लक्ष्मण उपाध्याय, विनोद कुमार,नन्दलाल यादव, ओमप्रकाश, एस0एन दुबे, श्रीदास प्रजापति, एम0एल0 गौतम आदि उपस्थित थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS