मथुरा। यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय सचिव पंकज शास्त्री ने जानकारी देते हुये बताया कि मथुरा शहर में युवाओं को जाग्रत करने के लिये 1 मार्च को बाइक रैली निकाली जायेगी। यह बाइक रैली विश्रामघाट से होलीगेट, भरतपुर गेट, डीग गेट मसानी चैराहा, चैक बाजार, छत्ताबाजार होती हुयी वापस विश्राम घाट पर समाप्त होगी। उन्होने सभी युवाओं से भारी संख्या में इस बाइक रैली में भाग लेने का आवह्न किया।





