
यमुना मुक्तिकरण को समर्थन देते विकलांगजन
मथुरा। यमुना का कष्ट दूर हो इस संकल्प की पूर्ति में सभी यमुना भक्तों द्वारा समर्थन दिया जा रहा है। यमुना मुक्तिकरण अभियान को समर्थन देने मथुरा जिले के 10 गांवो से विकलांग भाइयों ने समर्थन दिया और पदयात्रा में भाग लेने का वचन दिया। समिति के प्रबन्धक विजय कुमार जादौन ने कहा कि जिले के हजारों विकलांग भाई पदयात्रा में भाग लेगें। इस अवसर पर गजेन्द्र पाल, ऋषि भोगिय, सुरेश, नरसिंह, लक्ष्मण प्रसाद, राधेश्याम, गोविन्द सिंह, हरीकिशन, भूपेश, ओमवीर, राजू, कुमरपाल, सुरेश, प्रताप, बाबू, विमल, दीपक, सोनू सिंह भाग लेने पहुॅचें।





