मथुरा। करीब दस माह से एक पीडि़ता दर्द की ठोकरे खा रही है लेकिन पुलिस द्वारा आज तक उसकी कोई सुनवाई नहीं की गई है जबकि पीडि़त महिला ने एसएसपी मानवाधिकार आयोग एवं महिला आयोग को भी पत्रा लिखे है लेकिन पुलिस द्वारा आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। गत पांच मार्च 2014 को उसकी बेटी 15 वर्षीय सीता काल्पनिक नाम का दावानल कुण्ड निवासी इंद्रजीत निवासी बझेरा बरसाना जो वृंदावन में इसी के मकान के पास किराये पर रहता था। जब वह अपने स्कूल से आ रही थी तभी यह व्यक्ति उसका अपहरण कर ले गया जिसकी पीडि़ता ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन आज तक पुलिस ने न तो उसकी लड़की को बरामद किया है और न ही इंद्रजीत नामक व्यक्ति को पकड़ा है। इसे लेकर सुनीता पत्नी उमेश ने कल पिफर कोतवाली में एक तहरीर देकर पुलिस से गुहार की है कि वह उसकी बेटी को बरामद करे और दोषी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्यवाही करे।





