100 प्रतिशत अंक पाकर गोवर्धन विधापीठ के छात्र ने किया विधालय का नाम रोशन

 

सफल छात्र क्रमशः सत्यवीर सिंह राज कुमार पाण्डेय, यशपाल सिंह, हिमांशु पाण्डेय

 

गोवर्धन। क्षेत्र के ख्याति प्राप्त शिक्षण संस्थान गोवर्धन विद्यापीठ के छात्रों ने इस बार सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र में विघालय के साथ साथ जनपद का भी नाम रोशन किया है। विद्यालय के संस्थापक एवं निदेशक डा0 राजेश गौतम ने सफल छात्रों को बधाईयां देते हुए बताया कि विद्यालय में छात्रों के छात्रों के शैक्षिक विकास के साथ साथ उनके शारीरिक, मानसिक धार्मिक एवं सामाजिक विकास की प्रक्रियाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है इसी कारण विद्यालय के छात्रों ने इस बार बोर्ड परीक्षाओं मंे बेहतर प्रदर्शन कर विधालय के साथ साथ जनपद का नाम रोशन किया है। विधालय की प्रधानाचार्या कु0 निवेदिता चतुर्वेदी ने सफलता का परचम लहराने वाले छात्रों को उनके उज्वल भविष्य की शुभकामनाऐं देते हुए बताया कि इस बार कक्षा 10 वीं के छात्र सत्यवीर सिंह ने सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं मंे 100 में से 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किये है जो कि जनपद ही बल्कि प्रदेश के लिये भी गौरव का विषय है। वहीं विधालय के अन्य छात्र राज कुमार पाण्डेय, यशपाल सिंह, हिमांशु पाण्डेय, दीपक पाण्डेय ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर एवं राजेश सिंह, उमेश सिंह एवं विष्णु पाण्डेय ने 90 प्रतिशत अंकों पाने के साथ विधालय का नाम रोशन किया है। विधालय की चेयरमैन श्रीमती पुष्पा गौतम ने छात्रों को उनके उज्वल भविष्य की शुभकामनाऐं देते हुए बताया कि विधालय में छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिये विधालय परिवार के द्वारा हर सम्भव प्रयास किया जाता रहा है। बोर्ड परीक्षाओं में सफल छात्रों को उनकी बेहतर सफलता के लिये बधाई देने के साथ ही उनके उज्वल भविष्य की कामना करने वालों में प्रमुख रूप से सम्भव गौतम ने बताया कि छात्रों ने इस सफलता का श्रेय विधालय परिवार, शिक्षक शिक्षिकाऐं, विधालय के बेहतर संसाधनों एवं अपने माता पिता को दिया है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti