
मथुरा। जनपद के कस्वा सुरीर में चैत्र नवरात्रों को लेकर लगने वाले 11 दिवसीय मेले की तैयारियों में इस समय मेला समिति के लोग जोरों पर लगे हुए है। 20 मार्च को मैया की शोभायात्रा के साथ मेला का शुभारंभ होगा। देवी मेला वाषिर्कोत्सव के मौके पर कस्बे में एक मां का डोला निकाला जाएगा। इस मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की 11 दिन तक धूम रहती है।
सुरीर स्थित देवी मंदिर पर चैत्र नवरात्रा के अवसर पर ग्यारह दिवसीय देवी मेला का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। इसमें सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के साथ लोगों के मनोरंजन के लिए रसिया, आतिशबाजी, कुश्ती दंगल आदि कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। इस देवी मेला के 47वें वार्षिकोत्सव का शुभारंभ 20 मार्च को मैया के डोला का नगर भ्रमण के साथ होगा। मंदिर पर 21 मार्च से शतचंडी यज्ञ पं. भूपेंद्र शास्त्री व भागवत कथा व्यास मुरारी मोहन ब्रजवासी के द्वारा की जाएगी। मेला में मुख्य कार्यक्रम 27 मार्च से शुरू होंगे। मंदिर के महंत बाबा रामेश्वर दास त्यागी ने बताया कि 29 मार्च की रात आतिशबाजी का प्रदर्शन घनश्याम ठेकेदार व रसियों का मुकाबला ओमवीर शर्मा बैरन अखाडा एवं विकास शर्मा राया की मंडली के बीच होगा। 30 मार्च एकादशी को दिन में कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS