छाता कोतवाली मे पुलिस के गिरफत में शराब तस्कर।
मथुरा। छाता कोतवाली पुलिस ने बरसाना चैराहा के पास हाईवे पर चेकिंग के
दौरान रविवार की शायः 7 बजे करीब हरियाणा ने तस्करी कर चुनावों के चलते
11 पेटी हरियाणा की अंग्रेजी शराब पकडी है। कोतवाली प्रभारी यशकान्त सिंह
ने बताया कि पकडे गये तस्करो ने अपने नाम देवेन्द्र पुत्र धनीराम निवासी
भुलवाना होडल पलवल व उदय सिंह पुत्र राधेश्याम निवासी गोरखधाम कालोनी
छाता बताये है। एसएसपी के आदेश पर हाईवे पर एसआइ चन्द्रभान सिंह जादौन व
सत्यपाल वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान कोसी की तरफ से कार होण्डा
सिटी संख्या एचआर51एच2828 छाता की तरफ आ रही थी। चेकिंग की तो उसमें शराब
का जखीरा मिला। दोनों आरोपियों को गिरफतार कर जेल भेज दिया है।





