12 दिसम्बर को होगी यमुना रक्षक दल के कार्यकर्ताओें बैठक

12 दिसम्बर, शुक्रवार को गोविन्द मठ वृन्दावन में यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकर्ताओें की बैठक होगी। जिसमें 11 मार्च 2015 से होने वाले मथुरा से दिल्ली तक की पदयात्रा के विषय में विचार विमर्श किया जायेगा। साथ ही आगरा से दिल्ली तक हाईटेक कार्यालय खोलें जायेंगे। अब सड़क से लेकर संसद तक की लड़ाई लड़ी जायेगी। इसके साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम -रासलीला, कीर्तन, नाट्य कार्यक्रमों पर भी जोर दिया जायेगा। गाँव-गाँव जाकर लोगों को यमुना पदयात्रा में भाग लेने के लियें आमंत्रित किया जायेगा। यमुना रक्षक दल की इस पदयात्रा में कई काॅलेज व स्कूलों के छात्र-छात्रायें भी भाग लेंगे। हिन्दू आस्था से जुड़ी जीवन देने वाली यमुना जहरीली हो गयी है, जिससे लोगा का जीवन खतरें में है। लोगो में कैंसर, चर्म रोग समेत अन्य रोगों की समस्या हो रही है। यमुना की धारा को पावन करने के लिये 11 मार्च को दो लाख लोग पैदल पदयात्रा कर 21 मार्च को दिल्ली जंतर-मंतर पहुँचेंगे। वहाँ केन्द्र सरकार के समक्ष समस्त यमुना के मुद्दे रखे जायेगें।   

 बैठक की जानकारी यमुना रक्षक दल के महासचिव रमेश सिसौदिया जी ने दी।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti