12 मार्च कों काग्रेंस पूरे प्रदेश में चक्का जाम व रेल रोकेगी- पहाडि़या

मोदी सरकार देश की जनता को धोखा दे रही है- मुतीउर्रहमान

मथुरा। केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में उ0प्र0 काग्रेंस कमेटी द्वारा 12 मार्च को चक्का जाम एवं रेल रोक आन्दोलन किया जायेगा। उक्त सन्दर्भ में शहर कांग्रेंस कार्यालय पर आगरा मंडल प्रभारी विद्यायक वंशी पहाडि़या व प्रदेश उपाध्यक्ष मुर्तीउर्रहमान ने पत्रकार वार्ता में दी। श्री पहाडि़या ने कहा कि केन्द्र की सरकार पूजीपतियों की हिमायती व किसान व गरीब विरोधी सरकार हैं, इसी लिए केन्द्र सरकार भूमि अधिग्रहण अध्यादेश, तथा किसानों को फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं बढा रही हैं वहीं खाद के दामों में आये दिन वृद्वि करती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेन्द्र मोदी ने चुनाव के दौरान जनता से झूठें वायदें करके जनता को गुमराह किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सत्ता प्राप्त करने के बाद चुनाव में किये गये सभी वायदों को भूल गये। श्री पहाडि़या ने कहा कि केन्द्र में भाजपा की सरकार को दस महिने होने के बाद भी अभी तक विदेशों में जमा काला धन वापस नहीं आया और नाहि जनता के प्रत्येक नागरिक के खाते में 15 लाख रूपयें आये, अन्तर्राष्टीय वाजारों में तेल की कीमत आधी हो जाने के बाद भी केन्द्र सरकार ने पेटेल व डीजल के दाम कम नहीं किये। केन्द्र की भाजपा सरकार ने महंगाई कम करने के बजाय रेल किराया में 14.5 प्रतिशत की वृद्वि कर जनता की कमरतोड़ कर रख दी। जो भाजपा सत्ता से वाहर एफडीआई का विरोध् करती रही वहीं भाजपा अब एफडीआई का समर्थन कर रही हैं। वहीं पत्रकार वार्ता में प्रदेश उपाघ्यक्ष मुर्तीउर्रहमान ने कहा कि मोदी सरकार देश की जनता को मुर्ख बनाने में लगी हैं। वहीं राज्य सरकार भी उसके नक्शे कदम पर चलकर जनता के साथ धोखा कर रही हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह घ्वस्त पड़ी हुई है और प्रदेश के मुख्यमंत्री भाई भतीजेंवाद में फंस कर ट्रान्संफर और पोस्टिंग में व्यस्त हैं। सरकारी तंत्र पुरी तरह निरंकुश हो गया हैं। देश व प्रदेश की जनता अब केन्द्र की भाजपा सरकार से मात्र दस महिनें में ही उबनें लगी है वहीं प्रदेश में फैलें जंगल राज से तुरन्त मुक्त होनें के लिए काग्रेंस की ओर मुंह ताक रही हैं। इसी लिए हाईकमान के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेंस ने सभी जनपदों में धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया हैं। इसी श्रंखला में जनपद में 12 मार्च को चक्का जाम व रेल रोका आन्दोलन करने जा रही हैं। इसी के तैयारियों का जायजा लेने मंडल प्रभारी ने आज शहर कार्यालय पर बैठक ली हैं। इस अवसर पर कांग्रेंस जिलाध्यक्ष आबिद हुसैन, शहर अध्यक्ष मलिक अरोड़ा सहित अन्य काग्रेंस के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti