मथुरा। थाना छाता क्षेत्र के ग्राम चन्दोरी में नामजद युवक ने गाॅव के ही 12 वर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक कृत्य कर डाला। घटना की जानकारी होने पर वालक के परिजनों ने आरोपी युवक के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार पालेन्द्र पुत्र श्रीचन्द निवासी नगला हथिनी पलवल हरियाणा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है की उसका 12 वर्षीय पुत्र छाता क्षेत्र के गाॅव चन्दोरी निवासी भोजा पुत्र जीती के यहाॅ गया था। जहाॅ भोजा ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके 12 वर्षीय भाई उधम सिंह के साथ अप्राकृतिक कृत्य कर डाला। घटना की जानकारी होने पर वह उधम को लेकर थाना छाता पहुंचा लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अन्त में उसनें न्यायालय की शरण ली और न्यायालय के आदेश से नामजद के वियद्व उक्त कृत्य की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।





