श्री प्रियाकान्तजू दिव्य दर्शन महोत्सव में मिलेगा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का सन्देश
मथुरा। छटीकरा-वृन्दावन मार्ग स्थित शान्ति सेवा धम पर 8 फरवरी से 17 फरवरी तक आयोजित होने वाले श्री प्रियाकान्तजू दिव्य दर्शन महोत्सव में सेवा कार्यो की श्रंखला सम्पन्न होगी । इसके अन्तर्गत होने वाले प्रमुख सेवाकार्य में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रा की 125 निर्धन परिवारों की कन्याओं की शिक्षा हेतु विश्व शान्ति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा साइकिल एवं आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी। इस सन्दर्भ में जानकारी देते हुये ट्रस्ट सचिव विजय शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा चलायी जा रही ‘कन्या बचाओ-कन्या पढ़ाओं’ अभियान के समर्थन में महाराजश्री की प्रेरणा से यह सेवा कार्य किया जा रहा है । श्रीप्रियाकान्तजू भगवान के महोत्सव के अवसर पर श्रीकृष्ण की पृथ्वी पर लीला अवधि एवं प्रियाकान्तजू मंदिर की ऊचाॅंई 125 अंक की है । इसी पुण्य संख्या में जरूरतमंद 125 कन्याओं को गोद लेते हुये उनकी शिक्षा के लिये ट्रस्ट सहायता प्रदान करेगा।





