13वीं पूण्य तिथि पर याद आये कामरेड धर्मेन्द्र कुमार

का0 धर्मेन्द्र कुमार की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम में उपस्थित नेतागण

मथुरा। जीवन भर कर्मचारियों के हक की लड़ाई लड़नें वाले कामरेड धर्मेन्द्र कुमार की 13वीं पूण्य तिथि पर विद्युत कर्मचारी संघ द्वारा उन्हें याद करते हुूए भाव पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। पुण्यतिथ पर कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय बिजली घर कार्यालय स्थित धर्मेन्द्र सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें कामरेड नारायण सिंह यादव, ओपी गुप्ता ने कहा कि का0 धर्मेन्द्र अन्तिम समय तक बिजली कर्मचारियों की हक की लड़ाई लड़तें रहें। शिवदत्त चतुर्वेदी, शिवचरण चैधरी ने कहा कि उन्होंने कर्मचारियों को अपने हक की लड़ाई लड़नें के लिए एकजुट होकर सघर्ष करने का मार्ग दिखाया। दिगम्बर सिंह ने कहा कि धर्मेन्द अपने सभी साथियों के साथ साथ ऐसे विभिन्न परिवारों के दिलों में निवास करते है जो की कामरेड धर्मेन्द्र के सघर्ष के चलते आज विद्युत विभाग में सेवा देकर अपनी जीवपन यापन कर रहें हैं। कैलाश वर्मा, सुभाष सैनी, हरिकिशन राजपूत, गोपाल शर्मा ने कहा कि आज जबकि शासन द्वारा कर्मचारियों की ताकत को वाटनें के उद्देश्य से विभिन्न खंडों में विभाजित किया जा रहा हैं। ऐसे में कर्मचारियों को एकजुट होने की आवश्यकता हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ का0 धर्मेन्द्र के चित्र पर बाबूलाल, नारायण सिंह यादव, ओपी गुप्ता, प्रकाश सैनी, शिव चरन चैधरी, आदि ने पुष्पाजंलि अर्पित कर किया। अध्यक्षता बाबूलाल, नारायण सिंह यादव, ओपी गुप्ता, प्रकाश सैनी, शिवदत्त चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से की। संचालन हरि किशन राजपूत ने किया।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti