14 दिसम्बर को दिल्ली के आ. एस. बी. ट. के यमुना घाट पर श्रम दान और नजफगढ़ नाले पर यमुना रक्षक दल के कार्यकर्ता करेंगे सत्याग्रह

कल दिनांक 14 दिसम्बर 2014 को  अन्तरराष्ट्रीय स्वंय सेवक दिवस के उपलक्ष्य में दिल्ली के नजफगढ़ नाले पर यमुना भक्त करेंगे अनशन जिसमें यमुना रक्षक दल के सभी पदाधिकारी सहित दिल्ली के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी तथा हजारों लोग धरना देंगे। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्त जयकृष्ण दास जी ने कहा कि दिल्ली का नजबगढ़ नाला दिल्ली का सबसे बड़ा नाढ़ नाला दिल्ली का सबसे बड़ा नाला है जिसमें दिल्ली की सम्पूर्ण गंदगी उस नाले में गिरती है। ये नाला आगे जाकर यमुना नदी में मिल जाती है। जिससे यमुना का जल जहरीला हो रहा है। लाखों लोगों का जीवन खतरें में है। इसके साथ 11 मार्च 2015 से 21 मार्च 2015 तक होने वाली यमुना बचाओ पदयात्रा में लाखों लोग दिल्ली में यमुना मुक्तिकरण व शुद्धिकरण के लिये अनिश्चितकालीन सत्याग्रह किया जायेगा।

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हरदयाल कुशवाह ने कहा कि यमुना मैया यम की बहिन है, और यम की चेतावनी है दिल्ली वालों कि जिस प्रकार यहां के निवासियों ने यमुना को पीडि़त किया और मृत सैया पर पहुंचाया है उसी प्रकार दिल्ली वालों को यम भी बीमारियों से ग्रसित कर यमपुरी ले जायेगा। इसिलिये हमारी विनम्र प्राथना है कि आने वाले जीवन की रक्षा करें और यमुना की रक्षा हेतु यमुना रक्षक दल में जुडें।

इस विषय पर दिल्ली से हरदयाल कुशवाह, संजय यादव, शिवकुमार प्रेमी, प्रमोद कुमार, शाशा संाहव, मन्सूरी आईना के संपादक राजा मन्सूरी आदि उपस्थित थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti