मथुरा। जनपद के गाॅव शेरगढ़ में स्कूली गई नाबालिक छात्रा को नामजदों ने रास्ते से उठाकर अपनी बाइक पर जबरन बैठाकर ले गये तथा उसके साथ तीन युवकों ने वारी वारी से दुराचार कर डाला। घटना की रिपोर्ट आला अधिकारियों के आदेश पर थाना शेरागढ़ में पीडि़ता के पिता ने पुलिस में दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के अनुसार राम मोहन पुत्र गोपाल दास (दोनो नाम काल्पनिक) निवासी जैतपुर थाना शेरगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री विद्यालय गई हुई थी कि रास्ते में राजू पुत्र बलवीर सिंह निवासी सेही थाना शेरगढ़ अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी पुत्री को जबरन वाइक पर बिठा लिया और यमुना खादरों में ले जाकर उसके साथ तीनों ने वारी वारी से दुराचार कर डाला। घटना से पीडि़त नावालिग युवती डरी सहमी घर पहुंची और परिजनों को घटना से अवगत कराया। परिजनों ने तत्काल घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिस पर पीडि़ता के पिता युवती को लेकर एसएसपी मंजिल सैनी से मिला और पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। एसएसपी ने घटना की गंभीरता को देख तत्काल थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज कर नामजदों की गिरफ्तारी किये जाने के आदेश दिये। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों तीनों युवकों की तलाश शुरू कर दी हैं।





