14 वर्षीय नाबालिग से अश्लील हरकत

मथुरा। थाना फरह क्षेत्र के ग्राम शिरावली में नामजदों ने 14 वर्षीय बालिका को रास्ते में रोक कर छेड़खानी की तभी उसे पकड़ कर उसके साथ अश्लील हरकत की। पीडि़ता के पिता ने नामजदों के विरूद्व रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार दामोदर पुत्र जिन्सी राम निवासी शिरावली थाना फरह ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री गाॅव में किसी कार्य से गई थी कि रास्ते में फूलचन्द्र पुत्र मंगल सिंह निवासी परखम थाना फरह ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ उसें पकड लिया पहलें उसके साथ अश्लील इशारे किये इसके बाद तीनों ने उसें पंकड़ कर उसके साथ छेड़खानी की किशोरी द्वारा शोरगुल करने पर नामजद युवक मौके पर भाग गये। घटना की जानकारी पीडि़ता ने परिजनों को दी और परिेजन पीडि़ता को लेकर थाने पहुंच गये और घटना की रिपोर्ट नामजदों के विरूद्व दर्ज कराई हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti