मथुरा। यमुना शुद्धि संकल्प मिशन 2015 द्वारा वृंदावन के कैमारवन स्थित निजानंद आश्रम में आयोजित बैठक में पदाधिकारियों ने निर्णय लिया किया अब अगली जनजागरण रैली 14 जून को वृंदावन में निकाली जाएगी। महंत बीना शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक के सम्बध में जानकारी देते हुए मिशन के संयोजक पं0 अनिल शर्मा ने बताया कि वृंदावन में मिशन 2015 द्वारा निकाली जाने वाली यह रैली वृंदावन की प्रथम रैली होगी और मिशन के कार्यकर्ताओं का इस बार यह प्रयास होगा कि यह रैली वृंदावन क्षेत्र में नया आयाम स्थापित करें इसके लिए कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क करना प्रारम्भ कर दिया है। उन्होंने बताया कि सोमवार से वृंदावन के विभिन्न आश्रमों में कार्यकर्ताओं द्वारा जाकर संपर्क किया जाएगा और साधु संतो व लोगों से इस मुहिम से जुडने की अपील करते हुए उन्हें यमुना की दुर्दशा व महत्वता से अवगत कराया जाएगा। मुकेश ठाकुर ने कहा कि यमुना मां को प्रदूषण से मुक्त कराना समस्त ब्रजवासियों का परम कर्तव्य है और निस्वार्थ भाव से लोगों को इसमें जुडकर मिशन का सहयोग करना चाहिए जिससे यमुना को शीघ्र से शीघ्र साफ व पवित्र कराया जा सके। उन्होंने कहा कि इस रैली के बाद यहां के यमुना भक्तों को जागरूक करने के लिए सदस्यता अभियान चलाने पर भी विचार विमर्श किया जा रहा है जिससे अध्कि से अध्कि यमुना भक्त इस मुहिम से जुडकर संकल्प लें और यमुना मां की सेवा करें। बैठक के दौरान लपूटी पंडित, आशीश हनुमान जी वाले, मीडिया प्रभारी रिषि भारद्वाज, भोला पंडित, रिचा शर्मा, मिथलेश शर्मा, रमेश शर्मा, पारूल शर्मा, मनीष राजपूत, बिल्ला उस्ताद आदि उपस्थित रहे।





