15 अगस्त को लेकर जनपद पुलिस हुई सर्तक

किसी भी अनहोनी से निपटने के लिये जंक्शन और शहर में जांच अभियान जारी

डाॅग स्कवायड और पुलिस ने की चैकिंग

मथुरा। स्वतंत्रता दिवस पर सतर्कता बरतते हुये अभी से पुलिस ने रेलवे स्टेशन और बस स्टैण्डों पर सघन चैकिंग अभियान शुरू कर दिया है। किसी भी अनहोनी से बचने के लिये पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में जीआरपी पुलिस, एलआईयू प्रभारी और कई उपनिरीक्षक, फाॅरेंसिक टीम और डाॅग स्कवायड के साथ मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पंहुचे और जांच अभियान चलाया। आज दोपहर करीब दो बजे एसपी सिटी शैलेश पांडे के नेतृत्व में आज शहर में जगह-जगह सघन चैकिंग अभियान चलाया गयी। पुलिस टीम ने जंक्शन पर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली और उनके सामान को जांचा-परखा। इसी क्रम में डाॅग स्क्वायड टीम, जीआरपी पुलिस के साथ मिलकर एसपी सिटी ने मथुरा जंक्शन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उनके साथ इन के साथ सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, एलआईयू इंस्पेक्टर एमएल गौर, जीआरपी प्रभारी पंकज लवानियाँ, आरपीएफ इंस्पेक्टर सत्येंद्र यादव  के अलावा भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti