15 को आयेंगे राज्यमंत्री गिरिराज सिंह

नौहझील मंे होगी जनसभा

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की योजना अनुसार प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में एक केंद्रीय मंत्री 24 घण्टे का प्रवास करके केंद्र की उपलब्धि व योजनाओं का प्रचार प्रसार व कार्यकर्ताओ से मिलेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष डीपी गोयल, जिला महामंत्री रविन्द्र पाण्डेय, अजय पोइया व नोहझील ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश चैधरी ने बताया कि इसके तहत मथुरा लोकसभा क्षेत्र में केंद्रीय लघु व मध्यम उद्योग राज्य मंत्री गिरिराज सिंह 15-16 फरवरी 2016  को प्रवास करंगे। इस दौरान  मंत्री जी 15 फरवरी को दोपहर 2 बजे रामलीला मैदान नौहझील में जनसभा को सम्बोधित करेंगे और जनता को मोदी सरकार की योजना व उपलब्धियों को सभा में बताएंगे। प्रवास के दूसरे दिन 16 फरवरी को मंत्री गिरिराज सिंह जी दोपहर 12 बजे लोकनिर्माण विभाग गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओ व वरिष्ठ नेताओ से मिलेंगे व कार्यकर्ताओ व जनता की समस्या सुनेगे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti