डीएम, एसएसपी के लिये बयान
मथुरा। जवाहरबाग की घटना की जांच सौंपे जाने के बाद आज अलीगढ मण्डल के आयुक्त चन्द्रकांत मथुरा आये और उन्होंने पीडब्ल्यू डी गैस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते कहा कि मुझे यहां की जांच सौंपी गयी है और मैं पूरी निष्पक्षता के साथ ये जांच कर शासन को इसकी रिपोर्ट पेश करूंगा। चूंकि अभी मुझे इसके बारे में प्राथमिक जानकारी ही है, यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा कि इसमें कौन दोषी है। हां इतना जरूर है कि पुलिस-प्रशासन की इसमें चूक रही है। बताया कि हमने डीएम और एसएसपी तथा एडीएम से बातें की हैं और उनके बयानों को दर्ज किया है। साथ ही कुछ पत्रकारों द्वारा भी अपने बयान दर्ज कराये गये हैं और कुछ साधारण लोग भी हमारे पास आये और इस संबंध में अपनी जानकारी हमें बतायी है। 15 दिन के अंदर जांच की रिपोर्ट शासन को भेज दी जायेगी। सरकार ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिये सुझाव मांगे हैं। पत्रकारों ने जब उनसे यह पूछा कि प्रशासन द्वारा एसपी के साथ पूरी फोर्स क्यों नहीं भेजी? तो वे इस बात को टाल गये और कहा कि इसका जबाव तो जिला प्रशासन ही देगा।






Related Items
क्या 16 साल से कम उम्र वालों के लिए सोशल मीडिया बैन कर देना चाहिए?
ब्रज मंडल का टूटता पर्यावरण, कराह रही है यमुना...!
भारत में अमेरिकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हो नियंत्रण