नौहझील मंे होगी जनसभा
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की योजना अनुसार प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में एक केंद्रीय मंत्री 24 घण्टे का प्रवास करके केंद्र की उपलब्धि व योजनाओं का प्रचार प्रसार व कार्यकर्ताओ से मिलेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष डीपी गोयल, जिला महामंत्री रविन्द्र पाण्डेय, अजय पोइया व नोहझील ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश चैधरी ने बताया कि इसके तहत मथुरा लोकसभा क्षेत्र में केंद्रीय लघु व मध्यम उद्योग राज्य मंत्री गिरिराज सिंह 15-16 फरवरी 2016 को प्रवास करंगे। इस दौरान मंत्री जी 15 फरवरी को दोपहर 2 बजे रामलीला मैदान नौहझील में जनसभा को सम्बोधित करेंगे और जनता को मोदी सरकार की योजना व उपलब्धियों को सभा में बताएंगे। प्रवास के दूसरे दिन 16 फरवरी को मंत्री गिरिराज सिंह जी दोपहर 12 बजे लोकनिर्माण विभाग गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओ व वरिष्ठ नेताओ से मिलेंगे व कार्यकर्ताओ व जनता की समस्या सुनेगे।





