15 मार्च की धमक सुनाने की लिये आज वाहनो से दिल्ली जायेगें यमुना मैया लाल

यमुना भक्तों जुटे आन्दोलन की जोरदार तैयारियों में

मथुरा। पतित पावनी यमुना मैया को मुक्त कराने के लिये ब्रजवासियों और यमुना भक्तों के रक्त में पुनः उबाल आ रहा है। अपनी माँ यमुना को मुक्त कराने के लिये उसके लालों की भुजायें फडकने लगी है। श्री मान मन्दिर, श्री पुष्टिमार्ग एवं भारतीय किसान यूनियन भानू के संयुक्त तत्वाधान में सरकार को संदेष देने कि 15 मार्च को होने वाला आन्दोलन विशाल और निर्णायक होगा इसके लिये यमुना मुक्तिकरण अभियान द्वारा आज यमुना भक्त वाहनों द्वारा भारी संख्या में गोकुल से दिल्ली के लिये रवाना होगें। इस संकल्प वाहन रैली के माध्यम से यमुना भक्त सरकार को यह चेतावनी देगे की यमुना को मुक्त कराने के लिये ब्रजवासियों और यमुना भक्तों के धैर्य का बांध टूट रहा है और 15 मार्च इसकी अन्तिम तिथि है जब तक अगर यमुना को मुक्त कर उसको अविरल और निर्मल बनाने के लिये सरकारी यदि प्रभावी निति अपना ली जाये। वरना इस बार का आन्दोलन आर या पार का होने वाला है। वाहन रैली का प्रारम्भ गोकुल से होगा इसके बाद गोवर्धन चैराहे, छटीकरा, छाता, कोसी, होडल, पलवल, फरीदाबाद और दिल्ली पहुॅचने तक रैली के बीच मे जन सभाये, स्वागत और सैकड़ो की संख्या मे वाहन भी सम्मिलित होते रहेगें। यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय महासचिव हरेष ठेनुआ ने वाहन रैली के विषय में जानकारी देते हुये बताया कि रैली प्रातः 7 बजे से प्रारम्भ होगी शाम को 5ः30 बजे दिल्ली राजघाट पहुॅचेगी। उन्होने सभी यमुना भक्तों और ब्रजवासियों से इस वाहन रैली में भाग लेने की अपील की।

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login