किसान मजदूर सभा संघ के साथ किसान कलक्टेªट पर प्रदर्शन करते हुए
मथुरा। किसान सभा ने किसान मजदूरों की मांगों को लेकर आज धरना दिया। आज कलक्टेªट पर धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष पूरनमल शर्मा और प्रांतीय सचिव राधा चैधरी के नेतृत्व में प्रशासन को ज्ञापन दिया जिसमें भूमि अधिग्रहध अधादेश एवं देशव्यापी प्रगतिशील भूमि पर सुधार लागू कराने तथा राष्ट्रीय स्तर पर भूमि प्रयोग नीति बनाई जाए। किसान खेत मजदूर, ग्रामीण दश्तकारों को केन्द्र राज्यसरकारों द्वारा तीन हजार रुपए प्रति पेंशन कृषि भूमि को भूमाफियाओं से बचाने, खेत मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 50 प्रतिशत अतिरिक्त कृषि लागत को जोड़कर किसानों को स्वामीनाथन आयोग संस्तुति के आधार पर दाम देते हुए कृषि उपज का लाभकारी मूल्य निश्चित किया जाए। 15 सूत्रीय मंागों का ज्ञापन आज प्रशासन को भारी नारेबाजी और धरना प्रदर्शन करके सौंपा गया। इस अवसर पर भारी संख्या में खेत मजदूर और किसान मौजूद रहे।





