156 टन फलों से लगेगा राधारानी का छप्पन भोग

मथुरा। देश के अमर शहीदों की याद में एक बार फिर संत बालक योगेश्वर दास महाराज गोवर्धन स्थित गिर्राज महाराज की परिक्रमा में तीसरी बार 156 टन फलों का भोग प्रभु को अर्पित करेंगे, इनमें 56 प्रकार के विविध फल होंगे। यह आयोजन जाते हुये वर्ष की 30 दिसंबर को आयोजित हो रहा है।

 आयोजन राधाकुण्ड, कृष्णकुण्ड संगम राधाकुण्ड पर होगा। बालक योगेश्वरदास पिछले तीन वर्षां से इसका आयोजन करते आ रहे हैं। गिरिराज महाराज की परिक्रमा में वे राधारानी के चरणों में इसे समर्पित करते हैं। इस बार भी यह आयोजन भव्य रूप से राधाकुण्ड में मनाया जायेगा। देश के अमर शहीदों को याद करते बाबा कहते हैं कि प्रभु के चरणों मंे उन अमर शहीदों की याद ताजा करने के लिये वह आयोजन करते हैं। इस बार 30 दिसंबर को सर्वप्रथम कन्या पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया जायेगा। इसके बाद 31 दिसम्बर को भव्य छप्पन भोग दर्शन का आयोजन किया गया है। नववर्ष के दिन भारी संख्या में भक्तों के साथ गिर्राज परिक्रमा लगायी जायेगी। वहीं 02 जनवरी को इस आयोजन के तहत विशाल भण्डारा आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरशोर से की जा रही हैं।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti