157वीं जयन्ती पर महात्मा ज्योतिबा फूले की निकाली गई शोभायात्रा

मथुरा। महात्मा ज्योतिवाराव फूले विचार मंच द्वारा फुलें जी का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर फूले जी का विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाज में पुैली कुरीतिया, दलित पिछड़ों में शिक्षा की ज्योति जलाने वाले भारतरत्न डा0 भीमराव अम्बेडकर के प्रेरणा श्रोत एवं सैनी समाज के प्रौध फूले जी की झांकी के साथ साथ इनकी धर्मपत्नी माता सावित्री वाई फूलें तथा ठाकुरजी एवं शक्ति की प्रतीक महाकाली की झांकी आकर्षण का केन्द्र थी। कार्यक्रम का प्रारंभ सदर बाजार स्थिति सैनी धर्मशाला पर फूलें जी के यमुना जल स्नान कराकर किया गया। शोभायात्रा सैनी नगर से चलकर आढ़त बाजार, तांगा स्टेंण्ड, वाढ़पुरा, मैनागढ़, जनरलगंज, विकास बाजार होेती हुई भगत सिंह पार्क पहुंची जहाॅ रानी अवन्तिवाई लोधी की प्रतिमा के समक्ष शोभायात्रा का समापन हुआ। यात्रा में सभी अनुआईयों व समाज के विभिन्न लोग बैण्ड बाजों की धूनपर नाचते गाते चल रहें थेे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोशनलाल सैनी ने की। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि भगवान सिंह ने दीप जलाकर तथा फूले के चित्र पर माल्यार्पण सुन्दर लाल सैनी ने किया। उद्घाटन अपर जिला जज हेतराम सैनी, पालिकाध्यक्षा मनीषा गुप्ता, ने विभिन्न महात्मा ज्योतिराव फूले के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। यात्रा में रामेश्वर प्रसाद सैनी, गैदालाल सैनी, ब्रजलता सैनी, ब्रजमोहन सैनी, रूपराम सैनी, भगवान दास सैनी, भगवती प्रसाद सैनी, रूप सिंह सैनी, नत्थीलाल सैनी, गुलाव चन्द्र सैनी, मदनलाल गुलजारी लाल, श्याम सुन्दर, विजेन्द्र सैनी, रामस्वरूप भगत, रमेश चन्द्र, नत्थीलाल, रामबाबू, नरेन्द्र सैनी, गिरधारी लाल सैनी, गोपालदास सैनी, दिनेश सैनी, सोहनलाल सैनी, सन्तोष सैनी, राजकुमार सैनी, पीतम चन्द्र सैनी, बलभ भाई कुशवाह, परषोतम मेम्बर, दयाचन्द्र सैनी, भगवान सिंह अशोक सैनी, प्रभातीलाल सैनी, रामजीलाल सैनी आदि थे। स्वागत अध्यक्ष भगवान दास सैनी व वावुलाल सैनी थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti