कोसीकलां। नगर में हो रही अंधध्ुन्ध् कटौती से नगरवासियों में करंट दौड रहा है। नगरवासियों में विद्युत विभाग के खिलापफ रोष व्याप्त होता जा रहा है। विद्युत व्यवस्था सुचारू न होने से लोगों के इंवर्टर, पंखे, फ्रिज आदि इलैक्ट्रोनिक आईटम महज शोपीस बने हुए है। जबकि विभाग द्वारा नगर में चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। नगरवासियों में विद्युत कटौती एंव चैकिंग अभियान को लेकर भारी तनाव व्याप्त है। नगर मे हाल ही सम्पन्न हुए रामलीला महोत्सव में भी विद्युत विभाग अपनी मनमानी करता रहा। विभाग द्वारा पूरे मेले में विद्युत व्यवस्था ध्वस्थ रही। पुलिस के आलाध्किारियों की लाख कोशिशों के बावजूद भी महोत्सव में विद्युत व्यवस्था चरमाराती रही। जिसके कारण लीला देखने आने वाले श्रद्वालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। महोत्सव के समापन के बाद भी नगर को मात्रा 8 घंटे विद्युत सप्लाई दी जा रही है। जिससे नगर वासियों में खासा तनाव वना हुआ है। नगरवासियों का कहना है कि कनैक्शन कराने व विद्युत बिल भरने में जिले के समस्त नगरों से अध्कि पैसा जमा कोसी नगर वासियों ने किया। सर्वाध्कि विद्युत कनैक्शन भी नगर में कराये गये। बावजूद इसके विद्य“ुत विभाग के कुछ अध्किारी सुविध शुल्क वसूलने के चक्कर में चैकिंग अभियान चला रहे है एंव उपभोक्ताओं का उत्पीडन कर रहे है। नगर वासी दीपक का कहना है कि अगर विभाग नगर में चैकिग अभियान चलाता है तो विद्युत सप्लाई भी कम से कम 18 घन्टे मिलनी चाहिये। लेकिन विभागीय कर्मचारियों की मनमानी के चलते रात्रि 12 बजे से 4 बजे तक कटौती की जाती हैं। व 6 बजे से 11 बजे तक पिफर कटौती शुरू हो जाती है। 1 घन्टे लाईट आने के बाद 12 बजे से 4 बजे तक विद्युत सप्लाई को बाध्ति कर दिया जाता है। बावजूद इसके लाइनमैन अपनी इच्छा से सट डाउन लेकर बैठे रहते है। विभाग की मनमानी के चलते नगर को मात्रा 6 से 8 घन्टे सप्लाई दी जा रही है। जिसके कारण नगर वासी आन्दोलन करने का मन बना रहे है। उनका कहना है कि 24 घन्टे में अगर विद्युत सप्लाई 16 घन्टे नहीं की गयी तो विद्युत विभाग के खिलापफ प्रदर्शन किया जाऐगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।





